Hansraj Raghuvanshi : श्रीराम शिवोत्सव: श्री मार्कण्डेय महादेव महोत्सव का शुभारंभ शनिवार की रात हुआ। हथियामठ के महामंडलेश्वर पूज्य भवनीनंदन यती महाराज, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल संग क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी डा० सुभाष चन्द्र यादव ने संयक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस भव्य कार्यक्रम का आगाज किया। मार्कण्डेय महादेव धाम में आदि गंगा गोमती और मां गंगा के संगम तट पर भक्ति की गंगा भी प्रवाहित हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीरम जनम योगी के अखंड शंखनाद से हुआ। इसके बाद डॉ. रंजना उपाध्याय ने कथक नृत्य के माध्यम से शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। राघवेन्द्र शर्मा ने शिव भजन से आह्लादित किया।

Hansraj Raghuvanshi ने दी शानदार प्रस्तुति
वहीं कार्यक्रम की सबसे खास और अंतिम प्रस्तुति प्रख्यात गायक हंसराज रघुवंशी [Hansraj Raghuvanshi] ने दिया। महादेव के भजनों की रस वर्षा से पूरा परिसर मंत्र मुग्ध हो गया। गायक हंसराज विश्वकर्मा ने ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने सारा कैलाश पर्वत महान हो गया, शिव कैलाश के वासी …जैसे प्रसिद्ध भजनों का सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के सौजन्य से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन वाराणसी के सहयोग से किया जा रहा है। वाराणसी और चंदौली के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में लोगों ने महोत्सव का आनंद उठाया। अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी वाराणसी एवं क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी वाराणसी क्षेत्र ने किया। वहीं संचालन आशुतोष पांडेय ने किया।