Sitapur News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। सपा प्रमुख कांग्रेस नेताओं द्वारा सपा पर की गई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस को तीखे वचन सुना रहे हैं। अखिलेश यादव गुरुवार को सीतापुर [Sitapur] पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने चिरकूट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न कराए।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए कहा कि यदि उन्हें पता होता कि ‘इंडिया गठबंधन’ विधानसभा स्तर पर नहीं है, तो वे कांग्रेस से बात तक नहीं करते। सीतापुर [Sitapur News] जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के आवास पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि वे [कांग्रेस] कहते हैं कि विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं है, तो हम स्वीकार करते हैं। शायद हमें ही कंफ्यूजन रहा होगा।
अखिलेश यादव ने यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी पलटवार किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है। अखिलेश बोले कि उनकी हैसियत क्या है। इंडिया गठबंधन के बारे में कितना जानते हैं, कितनी बैठकों में थे। अखिलेश [Sitapur] ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपील किया कि छोटे नेताओं से इस तरह की बयानबाजी न कराएं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग में कमलनाथ और दिग्विजय ने रात रात भर वार्ता की।
अखिलेश यादव ने आज़म खान को लेकर भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज़म खान मुस्लिम हैं, इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है। साडी चीज़ों पर गौर करने पर यही लगता है। अखिलेश बोले कि सवाल यह है, आजम खान के साथ साजिश कौन कर रहा है। भाजपा या उसके समर्थक। आजम से मिलने के सवाल पर बोले कि यह फैसला उन पर छोड़ दें। आजम उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पारिवारिक सदस्य हैं।
Sitapur News: सीतापुर में जगह-जगह सांड मौजूद
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सीतापुर में सांड़ बहुत दिखते हैं। हाईवे के डिवाइडर पर जगह-जगह सांड़ बैठे नजर आते हैं। भाजपा वाले क्या कर रहे हैं। धान खरीद केन्द्र पर क्या किसी किसान की उपज खरीदी जा रही है। यह भी बड़ा सवाल है।
Highlights
भाजपा सभी को पीट रही
देवरिया में पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा हमें दुख है कि भाजपा सभी को पीट रही है। पत्रकार अगर सही लिखते हैं तो जांच हो जाएगी।
जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही देखने को मिलेगा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी। जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात एक बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और आश्वासन दिया कि हम छह सीटों पर विचार करेंगे, लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। अगर मुझे पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का कोई गठबंधन नहीं है। तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा।