Varanasi: शहर के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आस-पास 2 किमी तक मीट-मांस का बिकना प्रतिबंधित है। इसी बीच शहर के चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पानदरीबा चौकी पर मंगलवार को एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि उस एरिया में स्थित मदरसे के अंदर अवैध रूप से बुचड़खाना संचालित किया जा रहा है। ये आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने लगाया।

उनका कहना है कि वह विश्वनाथ मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे थे कि तभी उन्हें इसकी सूचना मिली। वो अंदर गए और पूछताछ की। हालांकि कोई वजीफ जवाब सामने नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने चेतगंज थाने (Varanasi) में जाकर इसकी शिकायत की लेकिन वहां से भी उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

Varanasi: पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
इसी बीच पुलिस और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। गहमागहमी का माहौल इतना बढ़ गया कि उन्हें रोकने के लिए और लोगों को भी बीच में आना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं (Varanasi) ने पुलिसकर्मियों को स्थानीय विधायक के नाम पर धमकी देने की भी कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने एक मीट डीलर्स की दुकान को बूचड़खाना बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

एबीवीपी के कार्यकर्ता आशुतोष कुमार ने बताया कि हमलोग दर्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी इसपर हमारी नजर पड़ी। पूछताछ में यहाँ के लोग बताने की जगह हमसे बत्तमीजी करने लगे। हमारे साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उनके पास न कोई कागज है न कोई दस्तावेज। इसीलिए हम प्रशासन (Varanasi) के पास गए और इसपर पूर्ण रूप से रोक की मांग करते हैं।

वहीं एबीवीपी कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम यहाँ आए तो हमने देखा कि हजारों की संख्या में यहाँ बकरें कांटे जा रहे हैं। विश्वनाथ मंदिर के पास 2 किमी तक इसपर रोक है। बगल में चौकी और थाना होने के बाद भी इसका अगर संचालन हो रहा है तो ये सब मिलीभगत है।

