Sonbhadra: ओबरा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को 30 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सीओ ओबरा अमित कुमार ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस (Sonbhadra ) अधीक्षक अनिक कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी ओबरा के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। ये टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

Sonbhadra:गोलीबारी के साथ हुई मुठभेड़
बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस (Sonbhadra ) टीम ने बिल्ली मारकुंडी खदान क्षेत्र में घेराबंदी की। मौके से अभियुक्त पप्पू उर्फ बिन्दू यादव (30 वर्ष), पुत्र रवि यादव, निवासी कनहरा, और अर्जुन डोम (19 वर्ष), पुत्र स्व. नन्हक डोम, निवासी भलुआ टोला मलिन बस्ती थाना, को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे अभियुक्त करन डोम (28 वर्ष), पुत्र चंद्रमणि डोम, निवासी सेक्टर-10 लंका कॉलोनी थाना ओबरा, ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस (Sonbhadra ) टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में करन के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

अभियुक्त करन डोम के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके आधार पर थाना ओबरा में धारा 109 बीएनएस और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस (Sonbhadra ) के अनुसार, गत 2 जनवरी की शाम ओबरा थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मजदूरी करने के उद्देश्य से ग्राम भलुआ टोला में किराये के कमरे में रहती थी। उसकी पुत्री के साथ कार्य करने वाला राजगीर मिस्त्री पप्पू उर्फ बिन्दू यादव पुत्र रवि यादव निवासी कनहरा थाना ओबरा ने अपने अन्य दो साथियों के साथ 30 दिसंबर को उसकी पुत्री को भलुआ टोला के पूरब स्थित पहाड़ी पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। जिस पर थाना ओबरा (Sonbhadra ) पर पाक्सो एक्ट एवं अन्य एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

