Sonbhadra: जनपद के ओबरा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबजारी का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार अमीन अंसारी को अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग और ऊंचे दाम पर बिक्री के आरोप में पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक जब सिलेंडर लेने दुकान पर पहुंचा तो उससे भरे हुए सिलेंडर के लिए 3500 रुपये की मांग की गई। अधिक कीमत सुनकर ग्राहक को संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना संबंधित गैस एजेंसी को दी। एजेंसी की सूचना पर हरकत में आई ओबरा पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दी।
Sonbhadra: 30 सिलेंडर बरामद
छापेमारी के दौरान दुकानदार (Sonbhadra) के घर से कुल 30 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 27 घरेलू खाली और 3 कामर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए। पांच छोटा सिलेंडर जो मानक विपरत था उसे भी बरामद किया गया। साथ में रिफलिंग करने के सभी यंत्र को लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में भारी मात्रा में सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबजारी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन इस पूरे मामले (Sonbhadra) को गंभीरता से लेते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटा हुआ है।

