Sonbhadra: उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पेंशन विहीन कर्मचारियों ने आगामी मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर एनपीएस/यूपीएस के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली के समर्थन में OPS लिखी पतंगें उड़ाकर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया।

Sonbhadra:13 व 14 जनवरी को उड़ेगा OPS का पतंग
मोर्चा में शामिल लोगों का कहना रहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह करते हैं कि पुरानी पेंशन को बहाल की जाए। इसे लेकर मकर संक्रांति के अवसर पर हम OPS का पतंग उड़ा रहे हैं और 13 व 14 जनवरी को OPS की पतंग उड़ाकर इसे सीएम योगी व पीएम मोदी तक पहुंचाया जाएगा और सभी कर्मचारियों (Sonbhadra) की मांग को पूरी करने के लिए आवाहन किया जाएगा।
कर्मचारियों (Sonbhadra) ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है और इसे हासिल करने तक संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने ‘शिक्षक संघ जिंदाबाद’, ‘पंचायती राज जिंदाबाद’ के नारे भी लगाये।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी (Sonbhadra) संघ के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजा राम दुबे, कार्यक्रम प्रभारी व जिला मंत्री मनोज पांडे, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य समेत प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा बृजेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, सुनील तिवारी, यज्ञ नारायण, धीरेंद्र बनारसी गुप्ता, सुनील शुक्ला, अमरनाथ यादव, चंद्रभान, परमानंद, मनोज कनौजिया, परमेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए।

