Sonbhadra: जनपद में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला समेत कुल तीन लोगों को दबोचते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व नगदी भी बरामद की है। वहीं पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मृतक कुंवर मौर्य की 22 मार्च की रात हत्या कर शव को सिरसी डैम (मिर्जापुर) में फेंक दिया गया था। हांलाकि पुलिस शव पहले ही बरामद कर चुकी थी। जिसके बाद बुधवार को मामल एक खुलासा किया।
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी सोनभद्र अनिल कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में 27 मार्च को थाना घोरावल में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, वहीं 1अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घोरावल के खुटहा बाईपास तिराहे पर घेराबंदी कर दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्द्रशेखर मौर्य उर्फ मखंचू (मिर्जापुर), साहब लाल मौर्य (Sonbhadra), लीलावती (पत्नी साहब लाल) के रूप में हुई है। आरोपीयों के पास से पुलिस को 05 मोबाइल फोन, ₹2450 नगद की बरामदगी हुई है।
हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक कुंवर मौर्य के साथ अभियुक्तों के कई विवाद चल रहे थे। अभियुक्तों ने आरोप लगाया कि मृतक द्वारा 7 लाख रुपये का लेन-देन का मामला था, पारिवारिक रिश्तों में दखल और शादियां तुड़वाने की कोशिश, अभियुक्ता की पुत्री के नाम की जमीन बेचकर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप समेत महिला और अन्य पर गलत नजर रखने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
Sonbhadra: हत्या की पूरी साजिश
जिसके बाद अभियुक्तों (Sonbhadra) के मन में आक्रोश पनपने लगा। 22 मार्च की शाम अभियुक्ता लीलावती ने कुंवर मौर्य को अपने घर बुलाया। खाना खिलाने और शराब पिलाने के बाद रात में सोते समय लीलावती, उसके पति साहब लाल और चन्द्रशेखर ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को साड़ी में लपेटकर कार की डिग्गी में रखा। वहीं चालक को धमकाकर साथ लिया और सिरसी डैम ले जाकर शव को पत्थर से बांधकर पुलिया से नीचे फेंक दिया गया।
घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फेंके और सिम कार्ड जला दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अभियुक्त फरार होकर रिश्तेदारियों में छिपते फिर रहे थे। हांलाकि घोरावल (Sonbhadra)पुलिस की सक्रियता से आखिरकार तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
