Sonbhadra: करमा थाना क्षेत्र के ग्राम करकी के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस (Sonbhadra) से मिली जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक के चालक जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह निवासी कुंभ मोकलपुर, जनपद जौनपुर तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार चन्दू पुत्र रमेश कोल निवासी तिलौली थाना करमा, जनपद सोनभद्र को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

उसी बाइक पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल व अक्षय पुत्र देवशरण कोल निवासी सकाही थाना करमा घायल हो गए, जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना करमा पुलिस (Sonbhadra) मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया है।
Sonbhadra:एसपी ने दिए निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने करमा और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने और मृतकों के परिजनों (Sonbhadra) को सूचना देने के निर्देश दिए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

