Sonbhadra: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बोकारो थर्मल-रांची रोड-टोरी-डाल्टनगंज-गढ़वा-चोपन-सिंगरौली मार्ग से धनबाद और भोपाल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक जोड़ी नई ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सोनभद्र (Sonbhadra) जिले के चोपन और भोपाल के बीच भी एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी।
दोनों नई ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 6 एसी तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान और 4 साधारण श्रेणी के कोच शामिल होंगे। गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित संचालन भोपाल से 27 फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
Sonbhadra: 1 मार्च से चलेगी ट्रेन
वहीं धनबाद से यह ट्रेन 1 मार्च से प्रत्येक रविवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 11631 भोपाल- धनबाद एक्सप्रेस का समय यह ट्रेन भोपाल से रात 20:55 बजे खुलेगी, बीना, दमोह और कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 8:45 बजे सिंगरौली, 10:20 बजे चोपन, 11:20 बजे रेणुकूट, 12:35 बजे गढ़वा, 13:20 बजे डाल्टनगंज, 14:52 बजे टोरी, और 17:05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 20:20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 11632 धनबाद -भोपाल एक्सप्रेस का समय यह ट्रेन धनबाद से सुबह 7:20 बजे खुलेगी। 9:45 बजे रांची रोड, 11:20 बजे टोरी, 12:46 बजे डालटनगंज, 13:35 बजे गढ़वा, 15:08 बजे रेणुकूट (Sonbhadra), 16:05 बजे चोपन, और 18:50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस का संचालन भोपाल से 1 मार्च 2026 से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। वहीं चोपन से यह ट्रेन 2 मार्च 2026 से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 11634 चोपन- भोपाल एक्सप्रेस का समय यह ट्रेन चोपन से शाम 17:10 बजे खुलेगी। कई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, इन नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और मध्य प्रदेश तथा झारखंड के बीच यात्रा पहले से अधिक सुगम हो जाएगी। खासकर सोनभद्र (Sonbhadra), चोपन और सिंगरौली क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

