Manoj Pandey : लोकसभा चुनाव के लिए जहाँ एक तरफ सभी पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जोरी शोरों से जुटी है वहीं लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। मनोज पांडेय [Manoj Pandey] ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है।
मनोज पाण्डेय [Manoj Pandey] ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक रहे और अपने क्षेत्र में एक मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते रहे हैं। मनोज पांडेय को चीफ व्हिप बनाया गया था। लेकिन, राज्यसभा चुनाव ने सपा के पुरे समीकरण को बिगाड़ के रख दिया है। पिछले कुछ समय से मनोज पांडेय [Manoj Pandey] की नाराजगी नजर आ रही थी। इस्तीफा देने के बाद सपा विधायक योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह की गाड़ी में बैठकर विधानसभा पहुंचे और अपना वोट डाला।
इस्तीफे को लेकर Manoj Pandey ने लिखी ये बात
विधायक मनोज कुमार पांडे ने अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी में लिखा कि, “अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था. अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं. कृप्या इसे स्वीकार करने की कृपा करें.”
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद और उनके लगता हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक बयानों को लेकर मनोज पाण्डेय ने विरोध जताया था लेकिन सपा सुप्रीमो ने इसपर कोई फल नही थी उल्टा नाराजगी दिखाई थी। अब राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मनोज पांडेय [Manoj Pandey] ने सपा को ये बड़ा झटका दिया है।
अब कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मनोज पाण्डेय [Manoj Pandey] मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना सकती है।