Varanasi: शहर में ठंड से ठिठुरते लोग और जानवरों को राहत दिलाने की बजाय नगर निगम शायद सर्दी के आलिंगन में गहरी नींद ले रहा है। इसे जगाने का बीड़ा उठाया समाजवादी पार्टी के नेता आयुष्मान चन्द्रवंशी ने। उन्होंने मछोदरी तिराहे पर थाली-कटोरी और चमच बजाकर ऐसा शोर मचाया कि आसपास के लोग तो जाग गए, मगर नगर निगम के कानों तक शायद आवाज अभी भी नहीं पहुंची।
Varanasi: नेताओं का आरोप- अलाव की व्यवस्था चरमराई हुई
आयुष्मान चन्द्रवंशी का कहना है कि ठंड बढ़ रही है, मगर शहर के चौराहों, तिराहों और गलियों में कहीं भी ढंग का अलाव नजर नहीं आ रहा। मानो नगर निगम को ठंडक का अहसास ही नहीं! उन्होंने आरोप लगाया कि शहर (Varanasi) में अलाव की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। “लगता है नगर निगम को भी अलाव की गर्मी चाहिए, तभी वह इस ठंड में इतनी गहरी नींद में सोया है।”

नगर निगम को कुम्बकरणीय नींद से लगाने का प्रयास
इस अनोखे प्रदर्शन में सपा का एक नेता नगर निगम का प्रतिरूप बनकर सड़क पर लेटा नजर आया और सपा नेता नगर निगम को उनके कुम्बकरणीय नींद से जगाते नजर आए। इस दौरान ‘नगर निगम अब तो जागो, खानापूर्ति बंद करो और उठो-उठो नगर निगम, लापरवाही बंद करो आदि जैसे जमकर नारे लगाये गये। उनका कहना था कि सर्दी में ठिठुरते लोगों और जानवरों को राहत देने के लिए हर चौराहे, तिराहे और गली में अलाव (Varanasi) की व्यवस्था होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए कहा, “शायद नगर निगम के अफसरों ने ठंड से बचने के लिए रजाई के साथ कानों में रुई भी डाल रखी है। इसलिए जनता की परेशानी सुनने का समय नहीं है।
Comments 1