10 महीने से ठेकों का पेमेंट न होने के कारण वाराणसी जल निगम के ठेकेदार धरना (Strike) प्रदर्शन कर रहें हैं। वाराणसी में अपनी भुगतान की मांग को लेकर आज छठे दिन भी जल निगम के ठेकेदारों का दीनापुर इकाई मे शान्ति पूर्ण तरीके से धरना (Strike) जारी रहा।
धरना (Strike) स्थल पर हुई एक बैठक
वहीं धरना (Strike) स्थल पर हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए ठेकेदार पी. सी. गुप्ता (युवराज) ने जल निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जल निगम के अधिकारियों की हटवादिता पूर्ण रवैये के कारण न चाहते हुए भी मजबूरन 1/6/23 से हम लोगो को एसपीएस का आपरेशन/मेंटेनेंस पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए युवराज ने आगे कहा कि भुगतान न होने से हम ठेकेदारों की मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। पी. सी. गुप्ता (युवराज) ने बनारस के जिलाधिकारी एवं मंडल आयुक्त से बडी मार्मिक अपील करते हुए इस मामले मे संज्ञान लेने की अपील की।
May You Read : अब यूपी में समाजवादी पार्टी को खत्म करेगा मुस्लिम समाज – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
युवराज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि ऐसा ना हो जाए कि डिप्रेेशन में आकर कोई ठेकेदार पीडब्ल्यूडी में हमारे एक साथी द्वारा ऑफिस मे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी वैसी ही घटना की पुनरावृति न हो जाए। कुछ दिन और भुगतान नहीं हुआ तो सच मे हमे आत्म हत्या ही करना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल निगम के अधिशाषी अभियंता की होगी।
बैठक की अध्यक्षता ठेकेदार सुरेश कुमार, संचालन विजय प्रकाश दुबे ने किया। धरना में मुख्य रूप से आर. पी. सिंह, आलोक सिंह, प्रदुम्न सिंह नीरज, अजय सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहें।

