Sucide in Hotel: वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित एक होटल में एक आईटीबीपी का जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी होटल कमर्चारियों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के साथ एक महिला भी थी। जिसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी का जवान गाजीपुर निवासी उमेश सिंह यादव एवं मिर्जापुर निवासिनी अनामिका भारद्वाज महिला के साथ वाराणसी के परेड कोठी में छुट्टी मनाने के लिए रविवार को पहुंचा था। महिला के साथ किसी बात को लेकर उसका सोमवार को अनबन हो गया। जिसके बाद उमेश सिंह यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे पर लटकता हुआ [Sucide in Hotel] मिला है।

घटना [Sucide in Hotel] के बारे में बताया जा रहा है कि उमेश – अनामिका में बहस हो गया। जिसके बाद उसने कमरे में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने घटना को लेकर महिला से पूछताछ किया तो महिला ने बताया कि उसकी उमेश से शादी हो हुई है, वह उसकी पत्नी है। चेकिंग के दौरान महिला के बैग से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
Sucide in Hotel: मृतक के दोस्त ने बताई अलग कहानी
मृतक उमेश सिंह यादव के बचपन के दोस्त ने बताया कि उसकी शादी बहुत पहले हो चुकी है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। तलाक के लिए कोर्ट में मामला लंबित है। अनामिका के बारे में बोलते हुए कहा कि ये महिला कौन है मुझे इसकी जानकारी नहीं है, जबकि मैं उमेश को बचपन से जानता हूं। यह महिला अपने आप को उमेश की पत्नी बता रही है जबकि उमेश ने ऐसी कोई जानकारी हम लोगों को नहीं दी है। आज वह छुट्टी मनाने वाराणसी आया है इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है।

परेड कोठी होटल संघ के अध्यक्ष हरीश नारायण सिंह ने बताया कि कल होटल में एक महिला और पुरुष ने कमरा लिया था। दोपहर में महिला दौड़कर नीचे आई और होटल स्टाफ से बताया कि उसके पति आत्महत्या करने जा रहे हैं, उन्हें बचा लीजिए। इस दौरान जब तक होटल का कर्मचारी कमरे में पहुंचा, तब तक देर हो चुकी थी। व्यक्ति आत्महत्या कर चुका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।