नई दिल्ली। सोशल बाईट्स इवेंट्स एंड पीआर कंपनी के ओर से नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक फाइव स्टार होटल में सुपर दिवा अवार्ड समारोह 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की समाज में भूमिका पर विचार किया गया। साथ ही महिला उद्यमियों व समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कहो न प्यार है व बिग बॉस फेम एक्ट्रेस तनाज ईरानी की भूमिका रही। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिथि के तौर पर डॉ० ऋचा सूद, डॉ० अंजलि चावला, निकिता बोस, सामन्था कोचर, डॉ० अमृता दत्ता, जाने माने उद्योगपति वीरेंद्र कुमार, मैनेजमेंट गुरु कैलाश बिहारी सिंह, मिसेज यूनिवर्स क्रिएटिविटी की विजेता शिप्रा सिंह, निर्भया मामले की जानी मानी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सीमा कुशवाहा जैसी विशेष अतिथियों ने उद्योग जगत में महिलाओं की भूमिका पर अपने अपने अनुभव शेयर किए।

महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं
तनाज ईरानी ने कहा कि आज के समय में पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर चल रही महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को स्थापित किया है। उद्यमी महिलाएं न केवल स्वयं के परिवार के विकास के बारे में सोचती है बल्कि वह अपने उद्मशीलता से देश का भी विकास भी कर रही हैं।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में जिन महिलाओं को सममनित किया गया, उनमें प्रमुख तौर पर टीवी 9 भारतवर्ष की जानी मानी एंकर सुमैरा खान, विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुकी विनीता यादव, जानी मानी पर्वतारोही और साइकिलिस्ट सविता महतो, मिक्स मार्शल आर्ट यानी एमएमएम फाइटर तेंजिम पेमा शामिल रही। इनके अलावा पूजा मलकानी, दीपिका, अल्पना कुमार, सोनिया नागपाल, प्रियांशी चावला, मोनिका शर्मा, अस्मा बेगम, सपना शर्मा, रागी ऋतु, माधुरी शर्मा, संचिता मुखर्जी, एकता सिंह रोर, छाया चंद्रा, वत्सला पाठक, बबीता पात्रा, सौम्या जग्गी, मीना बलूजा, जसलीन कौर, महक दुआ कालरा, नेहा खोसला, प्रिंसी वर्मा एवं एसके वर्मा, कोनिका सिंह को सुपर दिवा अवार्ड से सम्मानित किया गया।

महिलाएं हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं
सोशल बाइट्स इवेंट्स एंड पीआर कम्पनी की सीईओ संगीता भगत ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे में उनके उत्कृष्ठ कार्यों को पहचान कर उनको उचित समय पर सम्मान देना स्वयं में अच्छा लगता है। इससे न केवल उन्हें प्रोत्साहन मिलता है बल्कि देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सुपर दिवा अवार्ड समारोह में सम्मानित महिलाएं भविष्य में देश के हर क्षेत्र में प्रेरणा की स्रोत बनेंगी।
महिलाओं को कार्य करने के लिएय सम्मान ज़रूरी
सोशल बाइट्स कम्पनी के निदेशक प्रमोद कुमार सुमन ने कहा कि महिलाओं को उनके कार्यों के लिए हर हाल में सम्मान जरूरी है। क्योंकि उनके सक्रिय भागीदारी से न केवल एक बेहतर समाज का निर्माण होता है बल्कि वह देश को अपने हिसाब से बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। डायरेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए सुपर दिवा अवार्ड समारोह का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया गया है। हमारी संस्था को अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सम्मान करना अच्छा लगता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोशल बाइटस के बिजनेस एसोसिसिट रवि वर्मा, बहुरूपिया फिल्म के प्रोड्यूसर और मायरा फिल्म के फाउंडर मनीष कुमार, प्रशांत कुमार भारती, तन्वी प्रिया, उत्कर्ष राज, प्रज्ञा राज, गौरव सिंह नेगी, इशिका नेगी, मिहिर झा, ललित पंघाल, क्षितिज यादव,सुर्यांश रामेश्वर कुमार,शामिल रहे।