T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने 14 साल बाद अपना परचम लहराया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप का कप अपने नाम कर लिया है। मैच की आखिरी पारी में सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने पासा पलट कर रख दिया। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत ने 2007 में वर्ल्ड कप जीता था। अब 14 साल बाद भारत को एक बार फिर अभूतपूर्व सफलता मिली है।
11 साल से भारत को कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीतने पर भारतीय टीम को चोकर्स करने वालों को भारतीय टीम ने करारा जवाब दिया है। इंडियन टीम ने साबित कर दिया है कि हम चोकर्स नहीं… चैंपियन हैं। 2011 के बाद इंडिया ने पांच फाइनल खेले। पिछले वनडे वर्ल्ड कप में तो जीतते जीतते हार गए। इस बार रोहित शर्मा की टीम ने ऐसा फाइनल जीता, जो कि लगभग असंभव था। मैच के हालात देखकर कोई यह अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इस बार इंडिया जीतेगी, लेकिन कहते हैं ना की अगर दिल से करना चाहो, तो सब कुछ संभव है। वही टीम इंडिया ने (T20 World Cup 2024) भी कर दिखाया।

T20 (T20 World Cup 2024) में 30 बॉल पर 30 रन क्या होते हैं, यह भारतीय गेंदबाजों ने दिखा दिया। इंडियन फील्डर्स ने, रोहित की कप्तानी ने साबित कर दिया कि जीत के लिए रन नहीं जज्बा चाहिए।
भारत ने 2007 में पहला T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद टीम ने 7 और T20 वर्ल्ड कप खेले। तीन बार टीम नॉकआउट स्टेज पर यानी सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंची, लेकिन थोड़े से चूक गई।

T20 World Cup 2024: संघर्षों के बाद टीम इंडिया को मिली जीत
2014 में भारत ने वेस्ट इंडीज को सेमीफाइनल में हराया, लेकिन फाइनल में श्रीलंका से हार गई। 2016 में अपने ही घरेलू मैदान पर भारत में नॉकआउट में पहुंचा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में सेमीफाइनल से हार गई। 2022 में भारतीय टीम आखिरी बार नॉकआउट में पहुंचे, लेकिन इस बार इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया।
इस बीच 2009, 2010, 2012 और 2021 में टीम ग्रुप स्टेज भी नहीं पार कर सकी। अब इसी फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में भारत ने तीसरा फाइनल खेला और इस बार ट्रॉफी जीत कर आईसीसी खिताब का सूखा भी खत्म कर दिया।

देशभर में जश्न का माहौल
T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर भारतीय इस ऐतिहासिक जीत से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर तरफ जीत का जश्न मनाया जा रहा है। देश के कई कोने में लोगों ने आधी रात घरों से निकल कर देश भक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत आतिशबाजी करते जश्न मनाया। कई जगह पर लोग हाथों में तिरंगा लेकर भी निकले थे और खुशी से झूम रहे थे। लोगों का उत्साह इस दौरान देखने लायक था।