श्रद्धा कपूर लम्बे वक़्त से फिल्मों से गायब थीं। अब वे 3 साल बाद लव रंजन की फिल्म से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का श्रद्धा के फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। इसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं। डायरेक्टर लव रंजन ने फिल्म के टाइटल से बुधवार को पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टाइटल है ‘तू झूठी, मैं मक्कार’। मेकर्स ने फिल्म से रिलेटेड एक विडियो जारी किया है। जिसमें श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री बेहद क्यूट लग रही है। यह जोड़ी पर्दे पर पहली बार साथ में रोमांस करती हुई नजर आएगी।
प्यार और झूठ के कॉम्बिनेशन वाली इस फिल्म की रिलीज़ होली 2023 पर तय मानी जा रही है। रणबीर और श्रद्धा के अलावा इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। बतौर एक्टर बोनी कपूर की यह पहली फिल्म होगी।