दिल्ली एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में शीतलहर के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त है। गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का भी असर दिखा। ठंड के कारण विजिबिलिटी कम होने आवागमन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब के लोगों की ठंड कठिन परीक्षा ले रही है।
🌫️Very dense fog will continue in North India due to light winds and high moisture over Indo-Gangetic plains. Visibility will impaired and flight & trains may get delayed.
— Weather & Radar India (@WeatherRadar_IN) January 5, 2023
🔎Check the forecast: https://t.co/vVFIyeJN2d#coldwave #delhifog #fog #winters #delhiwinters pic.twitter.com/t8zbObCMji
दिल्ली में गुरुवार इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा. दिल्ली के लोधी क्षेत्र में गुरुवार सुबह का तापमान 2.8०C दर्ज किया गया। जबकि सफदरजंग इलाके में गुरुवार सुबह 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान है। इधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी ठंडी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 6-7 जनवरी को मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) pic.twitter.com/Jshk42epco
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2023
इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी। इसके बाद इसकी तीव्रता कुछ कम हो जाएगी। इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तराखंड और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है।