तारक मेहता का उल्टा चश्मा [TMKOC] के प्रशंसक आज उस समय हैरान रह गए जब उन्हें यह पता चला कि सीरियल के रौशन सिंह सोढ़ी पिछले 5 दिनों से लापता है रौशन सिंह सोढ़ी जिनका असल नाम गुरुचरण सिंह है वह 5 दिनों से लापता हैं, ऐसे मने उन्हें बुजुर्ग पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
TMKOC: 22 अप्रैल की रात दिल्ली से मुंबई के लिए हुए रवाना
बीते 22 अप्रैल की रात वह दिल्ली से मुंबई के लिए निकले लेकिन कहां गए यह किसी को नहीं पता। हालांकि यह लापता का केस या फिर अपहरण का, यह तो अभी नहीं पता चला है। दिल्ली पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। सोमवार को दिल्ली के पालम इलाके के सीसीटीवी फुटेज में गुरुचरण सिंह [TMKOC] नजर आए थे लेकिन इसके बाद उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उनकी उम्र 50 साल की है और वो मानसिक रूप से बिल्कुल फिट हैं। बताया जा रहा है कि उनका फोन भी बंद आ रहा है। दिल्ली पुलिस छानबीन में जुटी है।
गुरुचरण सिंह के बुजुर्ग पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है, ‘मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। वह न ही मुंबई पहुंचा, न ही वह घर लौटा है और उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है!’
आपको बताते चले कि गुरु चरण सिंह असित कुमार मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा [TMKOC] में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाते थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी के रूप में गुरुचरण सिंह की भूमिका सिर्फ एक चरित्र नहीं थी, वह टेलीविजन स्क्रीन के माध्यम से भारतीय परिवारों का हिस्सा बन गए थे। शो छोड़ने के उनके फैसले ने लोगों को काफी निराश किया था। आज भी लोग उनकी वापसी का इंतजार करते हैं।