गर्मियों में पेट और मस्तिष्क को ठंडा रखना भी बहुत आवश्यक होता है
गर्मियां आते ही शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह की ड्रिंक्स का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है गर्मियों में पेट और मस्तिष्क को ठंडा रखना भी बहुत आवश्यक होता है। पेट को ठंडा रखने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां नहीं होती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
पेट और मस्तिष्क को अंदरूनी तौर पर ठंडा रखने के लिए ड्रिंक्स के साथ कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स की भी मदद ली जा सकती हैं। ये हर्ब्स अधिकतर घरों में आसानी से मिल जाते हैं। इन हर्ब्स के सेवन से मौसमी बीमारियां होने का खतरा भी कई गुना कम होता है। ये आयुर्वेदिक हर्ब्स भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ कई रोगों को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं इन आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में।

1. पुदीना
आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल होने वाला पुदीना गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करन का काम करता है। एंटी ऑक्सीडेंटस और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर पुदीना शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसका तेल खुजली और रैशेज की समस्याओं को दूर करने का काम करता है।
2. धनिया
कोई भी व्यंजन हो धनिया की पत्ती उसमें खुशबू और फ्रेशनेस को एड करने का काम करती हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंटस फ्री रेडिकल डैमेज से लड़ने का काम करते हैं। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे चटनी के रूप में खा सकते है। साथ ही इसका पानी भी इसे सकते है। इसके पौधे को आसानी से घर में लगाया जा सकता है।
3. एलोवेरा
ये हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने का काम करता है। इस लाभकारी पौधे को काटकर निकलने वाली जेल को आप पीने के साथ साथ चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इसे पीने से मोटापा भी कम होता है। तासीर में ठंडी एलोवेरा जेल के एक कप जूस में दो चुटकी गिलोए पाउडर मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
4. छोटी इलायची
चाय से लेकर डेज़र्टस तक हर जगह छोटी इलायची अपनी खास जगह बना लेती है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर छोटी इलायची तासीर में ठंडी होती है और हमारी स्किन का भी ख्याल रखती है। विटामिन सी से भरपूर इस तत्व में फाइटोन्यूट्रिएंट्स की बहुत सी लेयरस पाई जाती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन पूर्ण रूप से होने लगता हैं। इसे खाने से मुंह की दुर्गंध भी दूर हो जाती है।
5. मुलेठी
खांसी और जुकाम में मुलेठी का पाउडर बेहद फायदेमंद साबित हेता है। हल्की मिठास से भरपूर मुलेठीइम्यून सिस्टम को मज़बूत करने का काम करती है। याददाश्त सुधारने से लेकर वेट रिडक्शन में भी मददगार साबित होने वाली मुलेठी गर्मियों में पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है।
Anupama Dubey