Ayurvedic home remedies for Prickly Heat: घमौरियां एक तरह की स्किन रैश होती हैं जो स्किन के भीतर पसीने के ट्रैप हो जाने की वजह से होती हैं। ऐसा महसूस होता है जैसे स्किन में कोई कांटे चुभा रहा है। जिसके कारण आप किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर ये गर्मियों में खासतौर पर ह्यूमिड वेदर वाली जगहों पर लोगों को अधिक परेशान करती हैं। लेकिन कई बार ये स्किन पर इतनी अधिक मात्रा में हो जाती हैं कि इनसे होनी वाली खुजली और जलन हमें हद से ज्यांदा परेशान करने लगती हैं। कई लोग घमौरियों की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह की पाउडर, लोशन और क्रीम्स आदि लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन ये चीजें थोड़े समय के लिए, राहत देती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताने वाले हैं जिनका उपयोग करने से घमौरियां दूर होने के साथ स्किन को भी आराम मिलेगी। आइए जानते हैं घमौरियां दूर करने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।
घमौरियों को दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खे
नारियल तेल
आप नारियल तेल में थो़ड़ा सा कपूर मिलाएं और इस तेल से पूरे शरीर पर मालिश करें। इसके इस्तेमाल से घमौरियों से राहत मिलती है।
तुलसी
आप कुछ तुलसी की लकड़ी को पीस कर इसका चूर्ण बना लें और घमौरियों पर इस लेप को लगाएं। आपको आराम मिलेगा।
बेकिंग सोडा
आप दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसे एक कटोरे पानी में मिलाकर शरीर के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से इसे धो दें।
आइस क्यूब
आप एक कॉटन के कपड़े में कुछ आइस क्यूब लें और इसे लपेट कर घमौरी वाली जगह पर लगाएं। आपको आराम मिलेगा।
नीम का पेस्ट
नीम औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। घमौरियों पर इसको लगाने के लिए नीम को कूटकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ की सहायता से घमौरियों वाली जगह पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद पेस्ट को वॉश करें। ये पेस्ट लगाने से घमौरियां आसानी से दूर होगी और जलन भी कम होगी।
चंदन का पाउडर और गुलाब जल
चंदन का पाउडर और गुलाब जल दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनको लगाने से त्वचा में ठंडक का एहसास होता है और घमौरियां आसानी से दूर होती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को घमौरियों वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से घमौरियां दूर होने के साथ जलन भी दूर होगी।
एलोवेरा और खीरे का पेस्ट
जी हां, एलोवेरा और खीरे के पेस्ट की मदद से भी घमौरियों को ठीक किया जा सकता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा लें और 1 चम्मच खीरे का पेस्ट दोनों को मिक्स करके घमौरियों पर लगाएं। उसके बाद उस एरिया को नॉर्मल पानी से वॉश करें। एलोवेरा और खीरे का रस स्किन को ठंडक देकर घमौरियों से आराम देंगे।
दही और मुल्तानी मिट्टी
आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी और दही को मिलाकर घमौरियों पर लगा सकते हैं। इससे ठंडक मिलेगी और इस समस्या से निजात भी मिलेगा। इसके अलावा घमौरियों से छुटकारा पाने में ठंडी दही भी लगा सकते हैं। दही लेकर घमौरियों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से नहा लें।
Anupama Dubey