UP Accident: जिला आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत एक हादसे ने लोगों का दिल झकझोर दिया है। कार चलाना सीखते समय भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसकी चपेट में आकर कक्षा 9 के एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों (UP Accident) का आरोप है कि पैसे के अभाव में डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया। जिससे बच्चे की मौत हो गयी। शनिवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मुबारकपुर-सठियांव मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने छात्र के शव लेकर चक्काजाम कर दिया।
परिजनों (UP Accident) की मांग है कि आरोपित महिला चालक की गिरफ्तारी तथा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं मामले की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर परिजनों को समझाया और रस्ते को खाली कराया। सभी वाहनों को पास करवा कर जाम को समाप्त किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP Accident: क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि मुबारकपुर (UP Accident) थाना क्षेत्र के दामोदरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को कार चलाना सीख रही एक महिला की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार शिवकुटी नूरपुर बुतात गांव निवासी शिवा पटवा (कक्षा नौ) अपने साथी के साथ गन्ने का जूस लेकर घर लौट रहा था। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर (UP Accident) थाना क्षेत्र के दामोदरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक महिला कार चलाना सीख रही थी। वहीं महिला की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। उस बाइक पर शिवा पटवा (कक्षा 9 छात्र) अपने साथी के साथ गन्ने का जूस लेकर घर लौट रहा था। वहीं इस भीषण टक्कर (UP Accident) में वो उसकी हालत गंभीर हो गयी।
परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है की पैसे के अभाव में डॉक्टरों ने समय पर इलाज नही किया। इलाज में देरी होने के कारण छात्र की मौत हो गयी। वहीं नाराज परिजनों ने शनिवार को चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर सख्त करवाई की जाएगी।

