UP: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन ने बिच विवाद तुल पकड़ता जा रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर मेला प्रशासन ने दूसरी नोटिस जारी कर दिया है, जिसके तहत अविमुक्तेश्वरानंद को मेला क्षेत्र के प्रवेश पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार यह नोटिस 18 जनवरी की है।
UP:तीन दिन तक नोटिस की कोई जानकारी नही
आपको बताते चलें कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करने के प्रयास पर प्रशासन (UP) ने उनके मेला क्षेत्र में प्रवेश पर ही प्रतिबन्ध लगा देने की चेतावनी दी। इसके लिए उनको 18 जनवरी को ही नोटिस दी गयी, साथ ही 24 घंटे के अन्दर जवाब भी माँगा गया था। यह नोटिस अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के पीछे वाले हिस्से पर चस्पा मिला।
सबसे चौका देने वाली बात ये है कि इस नोटिस की जानकारी शंकराचार्य को थी ही नहीं। इसकी जानकारी तब हुई जब मेला प्रशासन के कर्मचारियों ने शिविर में आकर इसकी जानकारी दी। इस बात की जानकारी शंकराचार्य को तीन दिन बाद हुई।

