UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है। एक ही कमरे में पत्नी और बच्चों का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, वहीं पति फंदे से लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस (UP Crime) मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गयी। उसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
UP Crime: कमरे का मंजर देख उड़े होश
जानकारी के मुताबिक मृतक इरशाद (32) पेंटर का काम करता था। मंगलवार की सुबह उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई। उसके परिवार का कोई भी घर से बहार नही आया और न ही उसके घर का दरवाजा खुला। काफी देर तक किसी के घर से बहार न आने पर भाई नौशाद ने घर के अन्दर देखा। अन्दर का मंजर देख उसके होश उड़ गये। जिसके बाद उसने आस पास के लोगों और पुलिस को मामले की सूचना दी।
वहीं पुलिस (UP Crime) ने जानकारी देते हुए बताया कि कमरे में इरशाद का शव फंदे पर लटका हुआ था। वहीं उसकी पत्नी नूरीन (28) फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इसके अलावा घर के दो छोटे बच्चे आहिल (2) और अक्शा (एक माह) की भी लाश बिस्तर पर पड़ी थी। हांलाकि प्रारंभिक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर संभव सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। इस घटना के सभी पहलुओं की अच्छे से जाँच की जा रही है, ताकि यह घटना हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि की जा सके।
इस घटना का कारण पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या किसी अन्य तरह की वजह हो सकती है। पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

