UP Crime: बरेली में सास और साले का क़त्ल करने वाले हत्यारे अफसर खान को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं हत्यारे की मौते पर उसकी पत्नी ने कहा कि पुलिस ने उसे मरकर बिलकुल सही किया। अफसर उसे हर दिन मरता पिटता था। बरेली में पारवारिक विवाद में अफसर ने अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया।
पुलिस टीम पर आरोपी की ओर से करीब 10 फायर किए गए, जिसमें दो सिपाही घायल हुए। एक गोली इज्जतनगर थाना प्रभारी (UP Crime) की बुलेट प्रूफ जैकेट में और दूसरी उनके वाहन में भी लगी। जवाबी कार्रवाई में अफसर को दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि आरोपी ने पुलिस पर करीब दस रौंद फायर किया। जिसके चलते दो सिपाही घायल हो गये। वहीं एक गोली इज्जतनगर थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में और दूसरी उनके वाहन में भी लगी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस (UP Crime) ने अफसर पर फायर किया और उसे दो गोलियां लगीं। वहीं उसे जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं आरोपी की पत्नी सायमा ने बताया कि अफसर खां पति नहीं जल्लाद था। पुलिस ने सही किया जो उसे मार दिया वरना वो मुझे और मेरे बच्चों को मार डालता। उसने तो बच्चों के गर्दन पर कई बार छुरी रखकर ब्लैकमेल करता था। उसने मेरी नौ साल से जिंदगी नरक बना रखी थी।
पति के एनकाउंटर की खबर सुनकर उसने बोला कि मर गया या जिंदा रहे, मुझे कोई वास्ता नहीं। उसी की वजह से आज मेरी ये हालत है। शादी के बाद से अभी तक उसने एक भी दिन चैन की साँस नही ली। वहीं शनिवार से वो रोजे से थी, लेकिन घर में दो दिन से खाना नही बन रहा था। वही मां आसमां ने सायमा को घर आकर रोजा खोलने को कहा तो इस बात पर भी आरोपी पति ने झगड़ा कर उसे मारने-पीटने लगा। इसके अलावा भी कई बार उससे और उसके घरवालों के साथ हत्यारे ने मारपीट किया कर चुका था।
सायमा ने बताया कि वर्ष 2022 में चाकू से पिता और उस पर हमला किया था।दोनों के सिर पर चोटें आई थीं। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस से सांठगांठ करके उसने मामले को रफा-दफा कर लिया। ऐसा हर बार होता था, जब भी वह शिकायत करती पुलिस (UP Crime) कोई कार्रवाई नहीं करती। सिर्फ पुलिस की अनदेखी की वजह से वह लोग इतनी बड़ी सजा भुगत रहे हैं। मां और भाई अब उन्हें कभी नहीं मिलेंगे।
UP Crime: वारदात की फिराक में था आरोपी
आरोपी की तलाश में लगी इज्जतनगर पुलिस (UP Crime) को रात में ही सूचना मिली कि गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही सायमा पर अफसर खां फिर जानलेवा हमला कर सकता है। पुलिस ने तुरंत अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया और सायमा के घर के आसपास भी पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। अफसर खां के पास से बरामद हथियार भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि वह किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था।
तीन पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। रात में पुलिस (UP Crime) को सूचना मिली थी कि अफसर खां अस्पताल में भर्ती पत्नी पर हमला कर सकता है। पुलिस टीमें हर संभव स्थान पर आरोपी की तलाश कर रही थी कि सुबह मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल से पुलिस पर ताबड़तोड़ कई फायर किए, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में अफसर खां को भी दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मंगलवार सुबह घटना के 17 घंटे बाद ही पुलिस ने जिस तत्परता का परिचय देते हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी अफसर खां को मुठभेड़ में ढेर किया उससे भी सवाल उठे कि पुलिस ने ऐसी तेजी पहले क्यों नहीं दिखाई।

