UP Encounter: यूपी के जिला मुजफ्फरनगर में गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे अचानक की ताबड़-तोड़ फायरिंग ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस और दो बदमाश की मुठभेड़ हो गयी। वहीं इस मुठभेड़ (UP Encounter) में दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक को गोली लग गयी और वे घायल हो गये। वहीं दूसरी तरफ 50 हजार इनामिया अमजद को ढेर कर दिया गया। हांलाकि एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है जिससे वे बाल-बाल बच गये।

UP Encounter: पिस्टल और कार्बाइन की हुई बरामदी
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सुचना मिली कि अमजद (UP Encounter) गुरुवार सुबह अपने घर शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली जा रहा है। वहीं बुढ़ाना थाना पुलिस (UP Encounter) ने थाना तितावी, थाना शाहपुर ने मिलकर एक संयुक्त टीम बनाया। वहीं जब बाइक से अमजद और उसका साथी आए तो घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसपर जवाबी कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दिया।

हांलाकि अमजद को ढेर (UP Encounter) कर दिया गया लेकिन उसका साथी भाग गया। साथ ही पुलिस टीम के कुछ लोग भी घालय हो गये। वहीं बदमाशों के पास से एक पिस्टल, कार्बाइन, कुछ जेवर एवं अन्य दस्तावेज की बरामदी हुई हैं। बताते चलें कि अमजत एक अन्तर्राज्यीय स्तर का अपराधी था। उसके खिलाफ मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश अमजत (UP Encounter) को बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट और उनकी गाड़ी में गोली लगी है। पुलिस ने कुछ जेवर एवं अन्य दस्तावेज भी बदमाश के पास से बरामद किए हैं।

