UP: मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भयानक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा ट्रैक्टर-ट्राली से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने मामले की सुचना पुलिस (UP) को दी। वहीं मौके पर पहुँच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP: कोहरा बना मौत की वजह
दरअसल, बख्तावरघाट पुल के पास के सड़क पर बुधवार की सुबह काफी घना कोहरा होने की वजह से ये हादसा हुआ। वहीं मृतक की पहचान बब्बन यादव (45), निवासी सलाहाबाद के रूप में हुई है।
साथ ही ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। हांलाकि पुलिस (UP) तलाश में जुटी है। इस भयानक हादसे से मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया था। वहीं मृतक के परिजनों को हादसे की खबर दे दी गयी है। जिसे सुनने के बाद पुरे घर में मातम फैल गया है।

