उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Government) की ओर से राज्य के करीब 2.5 लाख कर्मचारियों को वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। यूपी सरकार ने अपने कर्मचारियों पर लगाया वेतन रोकने का आदेश वापस ले लिया है। दरअसल, सरकार ने अपने कर्मचारियों से अपनी संपत्तियों का ब्योरा मांगा था, लेकिन 2.45 लाख कर्मचारियों ने इसका पालन नहीं किया था। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए इन कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन रोक दिया था।
योगी सरकार (UP Government) ने कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम
हालांकि, सरकार (UP Government) ने महज 16 घंटे बाद ही अपने इस आदेश को वापस ले लिया और कर्मचारियों को एक महीने का और समय दे दिया है। अब कर्मचारियों को अपनी संपत्तियों का ब्योरा देने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिया गया ये 1 महीने का और वक्त आखिरी अल्टीमेटम माना जा रहा है।
बता दें कि 2,44,565 राज्य कर्मचारियों की संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया। यूपी सरकार (UP Government) की विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी कर्मचारियों का वेतन रोके जाने की तैयारी है। वहीं जानकारी के मुताबिक मात्र 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी अपलोड की है।

