UP News: प्रयागराज मंडल अंतर्गत कौशाम्बी से एक चौका देने वाली खबर सामने आयी है। एक युवक को दहेज़ के चलते पत्नी के अपहरण करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया था, इसी बीच महिला को हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं जांच में पता चल कि महिला अपने ही मौसेरे भाई के साथ प्रेम संबंध के चलते अपने दो बच्चों को छोड़ घर से भाग गई थी। जिसके बाद पुलिस (UP News) ने झूठा केस दर्ज करने के आरोप में युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया और पति को रिहा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महेवाघाट थाना (UP News) क्षेत्र के अलवारा गांव निवासी राजू तिवारी ने 22 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी अंकिता (28) बिना बताए अपने दो बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है या लापता हो गयी है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी बीच 20 फरवरी को महिला के पिता शारदा प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या के लिए अपहरण किया गया है। इस शिकायत के आधार पर पति राजू तिवारी और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
UP News: मौसेरे भाई संग प्रेम संबंध
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और जांच तेज कर दी गई। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि महिला हरियाणा के मानेसर क्षेत्र में मौजूद है। जिसके बाद महेवाघाट पुलिस ने हरियाणा के इंडस्ट्रियल सेक्टर-7, मानेसर में छापा मारकर महिला को उसके मौसेरे भाई संकल्प मिश्रा उर्फ रामू के किराए के कमरे से सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि महिला अपनी मर्जी से अपने मौसेरे भाई के साथ गई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। यह भी जानकारी मिली कि महिला पहले भी अगस्त 2024 में उसके साथ दिल्ली जा चुकी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता हुआ था। पुलिस (UP News) के अनुसार, महिला के पिता और परिवार को इस संबंध की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने जानबूझकर पति और उसके परिवार को फंसाने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। जिसके बाद जेल में बंद पति राजू तिवारी को अदालत से रिहा कर दिया गया है।
वहीं राजू तिवारी के पिता की तहरीर पर पुलिस (UP News) ने महिला के पिता, भाई और मौसेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने महिला के पिता शारदा प्रसाद मिश्रा और भाई गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि संकल्प मिश्रा उर्फ रामू और वरुण त्रिपाठी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

