UP News: यूपी के हरदोई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जब एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते बारात में शामिल होने जा रहे दो मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टक्कर मारने वाला चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। हादसे के बाद घर की खुशियाँ मातम में बदल गयी। वहीं राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस (UP News) टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
UP News: परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि परिवारिक रिश्ते के चाचा हरीराम की बरात में शामिल होने के लिए सुमित अपने मौसेरे भाई सुभाष के साथ आ रहा था कि तभी उसकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे सुभाष ने हेलमेट लगा रखा था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट निकलकर गिर गया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल (UP News) हो गये और उनकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गयी।
सुरसा थाना प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और वाहन व चालक की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

