UP Politics: भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी होली गाना ‘होलरिया’ आते ही राजनीतिक गलियारों की हलचल तेज हो चुकी है। इस गाने की बोल को खुद मनोज तिवारी ने लिखा है। यह गीत रंग-गुलाल के साथ राजनीतिक व्यंग्य का मिश्रण है, जिसमें भोजपुरी सितारों जैसे पवन सिंह और खेसारी लालू यादव पर कटाक्ष (UP Politics) किया गया है। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। अब इसपर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने भी मनोज तिवारी पर व्यंगात्मक गाना बनाकर अपने सभी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
बता दें कि ‘होलरिया’ गाने में मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव पर व्यंग कर बोला “अखिलेश भईया बिहार काहें अईला, यहरो सुखागईल टोटी”। वहीं मनोज तिवारी ने अंत में मुस्कुराते हुए कहा-‘बुरा ना मानो, होली है।’
UP Politics: मनोज तिवारी पर कसा व्यंग जमकर
अब इसके बाद अखिलेश यादव (UP Politics) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक गाना साझा किया जिसमें मनोज तिवारी पर जमकर व्यंग कसा है। गाने की शुरुआत में बोल है “ बिन बैटरी के रिमोट हो गये, सीएम न बने डिमोट हो गये।”
वहीं अखिलेश ने “सुखी टोटी” का जवाब देते हुए गीत में कहा “अच्छे थे पहले- अब खोट हो गये, सुखी नदिया की बोट हो गये”।
हांलाकि अखिलेश ने भी गाने के आखिरी में कहा “पुराना हमजोली है, बुरा न मनो होली है”।
