UP Politics: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अजगरा विधानसभा के बड़े दलित नेता जो लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव मामूली अंतर से हारे थे। रविवार को बर्थरा कलां गांव में यूपी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सन्नी व भाजपा जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री डा महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।
जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में एक अजगरा विधानसभा क्षेत्र 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया था। यह विधानसभा क्षेत्र पड़ोसी जिला चंदौली संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां नए परिसीमन के बाद 2012 में हुए पहले चुनाव में बसपा के त्रिभुवन राम ने इस सीट पर कब्जा किया था। उसी समय लाल जी सोनकर मात्र 625 वोट से पराजित हुए थे।
लालजी सोनकर को प्राथमिक सदस्यता दिलाने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि लालजी सोनकर के भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद अजगरा विधानसभा एवं चंदौली लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।

UP Politics: सनातन का विरोध सपा को पड़ा महंगा
इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह चुनाव [UP Politics] भ्रष्टाचार बनाम विकास का हो रहा है। इन सबसे प्रभावित होकर लालजी सोनकर ने बीजेपी ज्वाइन किया है। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लालजी सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया के आदर्श को भूल चुकी है। यह पार्टी सनातन विरोधी है, जो पार्टी देश और समाज के हित में कामना न कर सके, उसमें रहना मुश्किल हो जाता है।
कहा कि हम हिंदू होकर भगवान राम का विरोध नहीं कर सकते इसलिए हम मोदी और योगी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। हम राम भक्त हैं इसलिए राम की पार्टी में शामिल हो गए।