UP:अयोध्या के राम मंदिर के आन्दोलन से मुख्यरूप से जुड़े संत पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपनी आखरी साँस मध्यप्रदेश में लिया। उनके पार्थिव शरीर को देर शाम तक अयोध्या पहुंचाया जायेगा। जहाँ उनके अंतिम दर्शन की झांकी भी निकला जायेगा।
कथा के दौरान हुआ हालत गंभीर
बताते चलें कि रीवा मध्य प्रदेश में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद तत्काल ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
दो बार बन चुके हैं सांसद
हांलाकि उनकी उम्र 67 साल की बतायी गयी है. वहीं सीएम (UP) योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ-साथ रामविलास दास वेदांती 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के अग्रणी थे। वह 1996 व 1998 में दो बार सांसद भी रहे हैं।
वहीं मंगलवार की सुबह 10:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है।
सी एम ने दी श्रद्धांजलि
डॉ.वेदांती के निधन पर सीएम योगी (UP) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। योगी ने शोसल मिडिया (एक्स) पर उन्होंने लिखा-श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।

