वाराणसी। वाराणसी की जानी मानी डॉ० ऋतु गर्ग को यूपी एसटीएसफ ने फर्जी एडमिशन के मामले में गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ ने कार्यवाही करते हुए डॉ० ऋतु गर्ग को मिर्जापुर के आयुष कॉलेज में फर्जी एडमिशन के मामले में 13 मार्च तक जेल भेज दिया है।
डॉ० ऋतु गर्ग को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विशेष न्यायालय रमाकांत प्रसाद की अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 13 मार्च तक के लिए जेल भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ० ऋतु गर्ग ने बिना NEET परीक्षा के आयुष कॉलेजों में गलत तरीके से 982 छात्रों को प्रवेश दिलाया है। उन पर एडमिशन के नाम पर छात्रों से पैसे लेने के भी आरोप लगे हैं। डॉ० गर्ग के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
बता दें कि डॉ० ऋतु गर्ग पर पहले भी विवाद उत्पन्न हो चुके हैं। इससे पूर्व संतुष्टि कॉलेज की नर्सिंग की छात्राओं ने डॉ० गर्ग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होंने ऋतु गर्ग पर बिना मान्यता के कोर्स चलाने का आरोप लगाया था।

