UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर अपना रुख बदलने को तैयार है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में भारी गिरावट की संभावना है, जो कई इलाकों में 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शीतलहर और घने कोहरे के चलते सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार जताए गए हैं। विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने तथा किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए उपाय करने की सलाह दी है।
कानपुर में बदल रहा मौसम का मिजाज
कानपुर अभी ठंड के मामलों में शीर्ष शहरों से बाहर जरूर है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब वहां तापमान एक बार फिर तेजी से गिरेगा। सोमवार रात या मंगलवार सुबह से गलन भरी ठंड का दौर शुरू हो सकता है। रविवार शाम तक शहर में ऊंचे बादलों की मौजूदगी बनी रही, जिसके कारण तापमान (UP Weather) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से मौसम में बदलाव लगातार जारी है।
UP Weather: सुबह कोहरे से ढके रहेंगे कई शहर
8 दिसंबर से मौसम में अचानक बदलाव का अनुमान मौसम विभाग पहले ही लगा चुका था। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद सहित कई शहरों (UP Weather) में घना कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी दृश्यता कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से लोगों को और अधिक ठंड का अनुभव होगा।
विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव सामान्य है, लेकिन अगले 48 घंटों में पारा काफी नीचे जा सकता है। बादलों का छंटना शुरू होने के साथ पहाड़ों की बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में तेजी से प्रवेश करेंगी, जिससे शीतलहर की स्थिति बन जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, एक-दो दिन की देरी जरूर हो सकती है, लेकिन ठिठुरन भरी सर्दी पूरे सप्ताह हावी रहेगी।
शनिवार और रविवार की रात बादलों की मौजूदगी से न्यूनतम तापमान (UP Weather) में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज हुई। जहां पहले रात का तापमान 5 डिग्री था, वहीं रविवार तक यह 10 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह बढ़ोतरी अस्थायी है। बादलों के हटते ही तापमान तेजी से गिरेगा और प्रदेश अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में आ जाएगा।

