UP Weather: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ड्राई डे घोषित कर दिया है। अगले दो दिनों तक सतह पर 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जाएगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मंगलवार को वाराणसी राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजीबाबाद सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को पछुआ हवाओं के चलने से मौसम में थोड़ी नमी आई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यूपी में सूखा मौसम बना रहेगा, हालांकि तेज सतही हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हवा की गति थोड़ी बढ़कर 20-30 किमी प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है।
UP Weather: मार्च में सताएगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, मार्च में तापमान में लगातार वृद्धि होगी। इस महीने के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस साल मार्च में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। मार्च के मध्य तक दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा।