UP: गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली के खेलूराय पट्टी गांव में एक ददर्नाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक की हत्या हो गयी। वहीं दो लापता हुए युवकों की तलाश जारी है। बेटे की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने एन एच 124 पर शव के साथ चक्काजाम कर दिया है।
शव को फेका पोखरे में
आपको बता दें कि बुधवार की देर रात खेमनराय (UP) पट्टी निवासी विक्की सिंह, अंकित सिंह और सौरभ सिंह एक ही बाइक से खेलूराय पट्टी गए थे। इस दौरान दो गुटों के बिच विवाद हो गया। इस विवाद में विक्की सिंह (23) को बेरहमी से पिटा गया। जिसके बाद उसके हाथ काटकर उसके शव को बोर में भरकर पोखरे में फ़ेंक दिया गया। वहीं अंकित सिंह (25), सौरभ सिंह (24) लापता है। जिनकी तलाश किया जा रही है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। उधर हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों व पीड़ित परिजनों ने बृहस्पतिवार को मृत विक्की सिंह का शव चौकी पर कोतवाली से सामने एनएच 124 मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।
UP:मामले की जाँच
वहीं ग्रामीणों ने विक्की औए उसके दोनों साथियों के गायब होने की जानकारी पुलिस (UP) को दिया। सूचना मिलाने पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस व एसओजी ने एक संदिग्ध आरोपी को उठाया और मामले की पूछताछ शुरू कर दिया। जिसके बाद पुरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। वहीं विक्की के शव को पोखरे से निकला गया। साथ ही गोताखोरों की मदद से अंकित सिंह और सौरभ सिंह के शव की तलाश किया जा रहा है।
दरअसल, ये हत्याकांड तीन माह पुराने वर्चस्व विवाद की वजह से हुआ। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़वा महादेव मंदिर के पास 27 सितंबर की शाम चार बजे वर्चस्व की लड़ाई दो गुटों में हुई थी। इस मामले में कोतवाली (UP) में तैनात उपनिरीक्षक राजीव पांडेय ने तहरीर दिया था कि वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।
इस मामले में उन्होंने पट्टी भैरव राय निवासी बब्बन सिंह उर्फ सौरभ, खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह, विकास सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक सिंह, गहमर पट्टी खेलूराय निवासी अमित सिंह, खेलू राय निवासी अमन सिंह, शैलेश सिंह, अरविंद सिंह और विनय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। करीब तीन माह बाद यह वर्चस्व की लड़ाई ने युवक के हत्या का कारण बन गयी ।

