लखनऊ। बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। लगभग 3 दिन से जारी बिजलीकर्मियों का आंदोलन (UPPCL Strike) समाप्त हो चुका है। हड़ताल के कारण यूपी के कई जिले प्रभवित हुए थे। जिसके कारण विद्युत् संकट गहराता जा रहा था। बिजली कर्मियों ने गुरुवार रात 10 बजे से अपना तीन दिवसीय हड़ताल शुरू किया था।
इस बीच सरकार और कमचारियों के बीच हर बातचीत विफल रही थी। हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को कर्मचारियों ने अपना हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। एक महत्वपूर्ण बैठक में इसकी घोषणा विद्युत् संघर्ष समिति के नेता शैलेन्द्र दुबे ने की है। प्रदेश में जहां भी विद्युत् व्यवस्था चरमराई है, वहां आज से बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से शुरू होगी।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने UPPCL के चेयरमैन को निर्देशित भी किया है। अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो, निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो, इसे शीघ्र ही वापस लिया जाएगा। संघर्ष के अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से हल किया जायेगा।