Vande Bharat: झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन टाटानगर से वाराणसी तक चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन इस रास्ते पर परिचालन के लिए एक सर्वे भी करा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने शनिवार को इससे संबंधित जानकारी सोशल साइट पर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि जमशेदपुर और रांची से बनारस के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की योजना है। इस पर सर्वे का काम जारी है और रेल मंत्रालय इसपर फैसला सर्वे कराने के बाद लेगा।
बताया जा रहा है कि (Vande Bharat) टाटानगर से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन टाटा-पुरुलिया-मुरी-रांची-लोहरदगा-डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी या फिर टाटा से मुरी-रांची-लोहरदगा डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते हो सकता है।
यदि वंदे भारत ट्रेन का परिचालन इस रास्ते पर होता है तो रांची और टाटा के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही रास्ते अगर तय होते हैं तो इस रास्ते में आने वाले स्टेशन के यात्रियों को भी इसका पूरा लाभ मिलेगा। यदि टाटा-पुरुलिया-बोकारो-गोमो-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी होकर ट्रेनों का परिचालन होता है तो टाटा के लिए अलग रांची के लिए अलग-अलग रैक की आवश्यकता होगी।

Vande Bharat इन रास्तों पर चलेगी
टाटा और रांची से प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस टाटा-पुरुलिया-मुरी-रांची-लोहरदगा-डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी या टाटा-चांडिल-मुरी-रांची-लोहरदगा-डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते वाराणसी तक जायेगी।
रेलवे वंदे भारत (Vande Bharat) के जरिए कई प्रमुख शहरों को जोड़ रहा है। शानदार ट्रेन के साथ कई बेहतरीन सुविधाएं भी है। रांची से पटना वंदे भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है। रांची से कोलकाता के लिए भी जल्द परिचालन शुरू होने की संभावना है। वाराणसी और टाटानगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस अगर शुरू होता है तो बनारस की यात्रा आसान हो जायेगी। टाटा से रांची के लिए तीन ट्रेन हैं।

टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (Vande Bharat) सप्ताह में दो दिन। टाटानगर से सोमवार और बुधवार को है। वाराणसी से गुरुवार और शनिवार को है। शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, सप्ताह में एक दिन टाटा से है यह बुधवार को चलती है। यह ट्रेन वाराणसी से सोमवार को है। पुरी-आनंद विहार नीलाचंल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन टाटानगर से है। वाराणसी से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को खुलती है। वहीं रांची से वाराणसी के लिए तीन ट्रेनें हैं। इनमें रांची -वाराणसी इंटरसिटी, संबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेस और रांची -लोकमान्य तिलक साप्ताहिक हैं।