Varanasi: चौबेपुर में शनिवार को सीबीएसई हाईस्कूल की इंग्लिश परीक्षा देने आई एक छात्रा को महज 10 मिनट की देरी भारी पड़ गई। बताया जाता है की उमरहा निवासी कक्षा 10 की छात्रा नाजिया बानो सुबह करीब 10:10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने का हवाला देते हुए विद्यालय प्रशासन ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

Varanasi: पिता से लिपटकर रोने लगी छात्रा
जानकारी के मुताबिक, नाजिया बानो एंबीशन स्कूल की छात्रा हैं और उनका परीक्षा केंद्र चौबेपुर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल (Varanasi) में बनाया गया था। प्रवेश न मिलने पर छात्रा गेट पर ही पिता से लिपट कर बिलख-बिलख कर रोने लगी। छात्रा के पिता ने बताया कि परीक्षा केंद्र आते समय उनकी गाड़ी रास्ते में पंचर हो गई थी, जिसकी वजह से वे समय पर नहीं पहुंच सके।

काफी कोशिश के बावजूद देरी हो गई और इसी कारण उनकी बेटी को परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिल पाया। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यालय के प्रिंसिपल से वार्ता कर छात्रा को परीक्षा में बैठाने का अनुरोध किया।


हालांकि विद्यालय प्रशासन ने समय सीमा समाप्त होने की बात कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो थाना अध्यक्ष ने छात्रा (Varanasi) को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

