Varanasi: साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को वाराणसी में अद्भुत अंदाज में सुना गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का 129वां संस्करण दशाश्वमेध घाट पर बजड़े (नाव) पर बैठकर लोगों ने सुना।
कार्यक्रम (Varanasi) में मौजूद बीजेपी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा प्रेरणादायक बातें करते हैं, जो हमें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने बताया कि पीएम ने इस कड़ी में ऑपरेशन सिंदूर, वोकल फॉर लोकल और पीएम सूर्य योजना का जिक्र करते हुए ऊर्जा बचत और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर विशेष जोर दिया।
Varanasi: जानिए पीएम मोदी ने क्या-क्या बातें कहीं
वहीं पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम (varanasi) को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 ऐसा वर्ष रहा, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। भारत ने दुनिया के सामने अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सुरक्षा और संकल्प का प्रतीक बना।

खेल जगत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुष टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वहीं महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। पैरा एथलीटों के प्रदर्शन को भी विशेष सराहना मिली। विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयां छुईं और शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
उन्होंने बताया कि देश में युवाओं के लिए नवाचार और प्रतिभा दिखाने के अवसर बढ़े हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन जैसे प्लेटफार्मों पर छात्रों ने रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।
पीएम ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला स्थित जेहानपोरा क्षेत्र में हुई पुरातात्विक खोजों का जिक्र करते हुए बताया कि वैज्ञानिक अध्ययन से यहां प्राचीन निर्माणों के अवशेष सामने आए, जो हमारी समृद्ध धरोहर का प्रमाण हैं।
आगामी गणतंत्र दिवस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत वीर-वीरांगनाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्हें इतिहास में पूरा सम्मान नहीं मिल पाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 देश के लिए नए संकल्पों का वर्ष होगा। ‘विकसित भारत’ का सपना मजबूत हो रहा है और जनता के सहयोग से यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। अंत में उन्होंने Fit India Movement के तहत सर्दियों में व्यायाम करने की अपील की और सभी देशवासियों को 2026 की शुभकामनाएं दीं।
काशी (varanasi) में सुने गए मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, चन्द्र शेखर सिंह, मंजू अग्रहरि, हरी केशरी, सोमनाथ यादव, मन्डल अध्यक्ष अनिल तिवारी, विजय द्विवेदी, पार्षद प्रमिल पान्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

