Varanasi: चोलापुर थाने की पुलिस ने किराये का कमरा लेकर महिलाओं के आभूषण की ठगी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक सोने की चैन, चोरी के 3 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक व 16,550 रुपए नगदी बरामद किया है। घटना का खुलासा डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही में जुटी रही।
प्रकरण के मुताबिक भदोही के रहने वाले विनोद सेठ, प्रयागराज के रहने वाले लक्ष्मण सोनी व अनिल सोनी ने चोलापुर में ज्वेलरी की शॉप खोलने के नाम पर पहले किराये का कमरा लिया। इसके बाद मकान मालकिन के सोने के मंगलसूत्र की डिजाईन देखने के नाम पर गहने ले उड़े। इतना ही नहीं, वह पड़ोस की एक महिला का भी सोने का चैन लेकर फरार हो गये। जिसके बाद चोलापुर की रहने वाली लालमनी देवी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
Varanasi: सर्विलांस व अन्य माध्यमों से पुलिस को मिली सफलता
पुलिस ने सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर रिंग रोड के पास से सोमवार देर रात दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण सोनी का आपराधिक इतिहास लम्बा है। उसके खिअल्फ़ बनारस के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

