Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कबीरनगर इलाके में राह चलती लड़कियों और महिलाओं से अश्लील हरकत करने और अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की हरकतों से क्षेत्र की महिलाओं और छात्राओं में काफी समय से भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था।
पुलिस के अनुसार एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक आए दिन सड़क पर आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करता था और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता था। उसकी हरकतों से राहगीरों को असहज स्थिति (Varanasi) का सामना करना पड़ रहा था।
Varanasi: मामले की जांच हुई शुरू
पीड़िता ने इस संबंध में मिशन शक्ति टीम से संपर्क कर औपचारिक शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने मामले (Varanasi) को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बृजेश पटेल, निवासी मिर्जामुराद के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दुर्गाकुंड कबीरनगर क्षेत्र (Varanasi) से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की छेड़खानी, अभद्र व्यवहार या उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

