Varanasi: रमजान के महीने और ईद के चलते दालमंडी में रुकी कार्रवाई ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। दालमंडी में प्रशासन ने एक बार फिर से चौड़ीकरण व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसे लेकर सोमवार को दालमंडी में मुनादी कराई गई। साथ ही साथ 18 मकानों को नोटिस भी जारी किया गया है।

Varanasi: 27 मार्च से फिर शुरू होगी कार्रवाई
दालमंडी में PWD का हथौड़ा और बुलडोजर चलने को तैयार है। सोमवार को हुई इस मुनादी की कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। दुकानदारों को एक बार फिर से अपने रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। बता दें कि दालमंडी में आखिरी कार्रवाई बीते 15 फरवरी को की गई थी। अब रमजान और ईद के बाद फिर से इसका शोर सुनाई दिया। बताया जा रहा है कि 27 मार्च से पुनः दालमंडी (Varanasi) में ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मुनादी करवा कर लोगों को उनके मकानों को खाली करने को कहा जा रहा है। आकड़ों के अनुसार, अब तक 46 भवन स्वामियों ने अपने मकान और दुकान की रजिस्ट्री कराकर उसका मुआवजा ले लिया है।
बता दें कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना की कार्रवाई में कुल 187 मकान जद में आ रहे हैं, जिनमें 6 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। इस रास्ते को 17।4 मीटर चौड़ा किया जाना है ताकि नई सड़क से चौक (Varanasi) तक करीब 600 मीटर का यह रास्ता विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक हो सके।

