Varanasi: देश की संप्रभुता और सेना के सम्मान के समर्थन में वाराणसी के प्रणाम वंदे मातरम् समिति ने रविवार को नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों देशभक्तों ने भाग लिया और पाकिस्तान, चीन, तुर्की और अज़रबैजान के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन करते हुए ज़ोरदार विरोध जताया।

प्रणाम वंदे मातरम् समिति के अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन (Varanasi) का मुख्य उद्देश्य भारत विरोधी देशों, विशेष रूप से तुर्की, पाकिस्तान और चीन की नीतियों तथा आतंकवाद के प्रति इनके परोक्ष समर्थन के खिलाफ एक सशक्त राष्ट्रवादी संदेश देना था। प्रदर्शन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
Varanasi: भारत सरकार से की गई तीन मांगे
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने भारत सरकार से तीन प्रमुख मांगें की, जिसमें तुर्की से सभी व्यापारिक संबंध तत्काल समाप्त करने, भारतीय नागरिक तुर्की की यात्रा से परहेज करने और भारत, अपने विरोधी देशों को आर्थिक लाभ देना बंद करना रहा।

इस मौके पर अनुप जायसवाल (Varanasi) ने इस बात पर भी गहरा आक्रोश जताया कि भारत ने तुर्की में भूकंप के दौरान ऑपरेशन दोस्त के तहत मानवता की मिसाल पेश की थी। भारतीय सेना के अधिकारियों को वहां के नागरिकों ने सम्मानित भी किया था। बावजूद इसके, तुर्की ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पक्षपाती रुख अपनाया, जिससे लोगों में नाराज़गी गहराई है।

