Varanasi: जिले के थाना सिंधोरा क्षेत्र के जाठी गांव में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी चंदन पुत्र संतलाल चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर 2025 को वह बाज़ार से घर लौट रहा था, तभी पोखरे के पास संतोष और सौरभ चौहान ने उसे रोककर बेरहमी से पीटा।
Varanasi: किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा चन्दन
किसी तरह जान बचाकर चंदन अपने घर पहुंचा, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि संतोष, सौरभ और उनके पक्ष की महिलाएँ अर्चना, रिंकी एवं साधना चौहान पीछे-पीछे उसके घर में घुस आईं और उसकी चाची पर भी लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला (Varanasi) कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसी दौरान चंदन के भाई सत्यम इन्दलाल चौहान को भी चोटें आईं।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी लगातार गाली-गलौज करते रहे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट जारी रखी। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो हमलावर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने थाना सिंधोरा प्रभारी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज (Varanasi) कर जांच शुरू कर दी है।

