Varanasi जिले के चौबेपुर में एक बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुंगुलपुर अंडरपास पर शनिवार की सुबह एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ राहगीर मंद के लिए भागे। साथ ही पुलिस को भी मामले की सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बाइक
वहीं इस भयानक हादसे के दौरान बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हांलाकि बाइक सवार बालेराम (Varanasi) निवासी था, जो मुरीदपुर जा रहा था। इसी दौरान बलुआघाट से चौबेपुर की तरफ आ रहे ट्रक से टक्कर होने से ये हादसा हो गया। साथ ही घायल की पहचान बलवंत कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के दौरान बाइक पर लदा किराने का सारा सामान आलू, प्याज और अन्य समान ट्रक के नीचे दब गया, जिससे पूरा सामान खराब हो गया।

Varanasi:घटनास्थल की छानबीन
हांलाकि पुलिस (Varanasi) ने घायल को जहां पं दीनदयाल उपाध्याय में भेजवा दिया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने परिजनों को भी इस हादसे की सुचना दे दिया है। साथ ही घटनास्थल की छानबीन कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और ट्रक मालिक को बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। इसी बीच स्थानीय प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर गंभीर रूप से घायल बलवंत को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।

