Varanasi: विगत दिनों AI समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। उसे लेकर पुरे देश में आक्रोश है। लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी में आज बीजेपी महिला मोर्चा का भी प्रदर्शन देखने को मिला। जब बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुई। उन्होंने राहुल गाँधी होश में आओ, राहुल गाँधी शर्म करो जैसे जमकर नारे लगाये।

Varanasi: महिला कार्यकर्ताओं ने कही यह बात
प्रदर्शन (Varanasi) में शामिल बीजेपी काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि जब देश में AI समिट जैसे आयोजन आयोजित किए गए। तब कांग्रेस के द्वारा अर्धनग्न होकर जिस तरह से प्रदर्शन किया गया, जो कटाई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इस पर राहुल गांधी की कोई प्रतिक्रिया न आना यह उनकी सोच को साफ तौर पर दर्शाती है।

वहीं भाजपा महानगर की कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल ने बताया कि आज हम सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता यहाँ जिला मुख्यालय (Varanasi) पर एकत्रित हुई है और जिस तरीके से AI समिट में राहुल गांधी के साथियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए देश को पीछे खींचने का कृत्य किया गया, हम उसकी कड़ी उसकी निंदा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा किया वह ऐसा समय था जब विपक्ष को भी एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए था लेकिन कांग्रेस का इस प्रकार से प्रदर्शन करना यह सिद्ध करता है कि यह लोग देश की तरक्की चाहते ही नहीं है।

