Varanasi: रोहनिया थाना क्षेत्र में हुई एक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मोबाइल चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये। मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात घमहापुर (Varanasi) निवासी बबलू पटेल अपने 8-10 साथियों के साथ मृतक सोनू के घर के घर पहुंचा। उन्होंने सोनू पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसे भदवर चौकी ले जाने की बात कहकर अपने साथ जबरन ले जाने लगे। बेटे को ले जाते देख उसकी मां शहाना भी पीछे भागी, लेकिन आरोपियों ने उसे बाइक पर बैठा कर चले गये।
मृतक की पहचान पंडितपुर (Varanasi) निवासी 16 वर्षीय सोनू अली के रूप में हुई है। वहीं मां शहाना का आरोप है कि आरोपी सोनू को अंडरपास से पंडितपुर पेट्रोल पंप के पास ले जाकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी उसे भदवर पुलिस चौकी ले गए और वहां मोबाइल चोरी का आरोप दोहराने लगे। हालांकि, हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा।
Varanasi: आरोपी मौके से फरार
बताते चलें कि आरोपी घायल सोनू को मिसिरपुर स्थिति निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से जवाब मिलने पर भदवर (Varanasi) स्थित दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी आसानी से भाग निकले।
वहीं, पुलिस (Varanasi) का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मोबाइल चोरी के शक में युवक को पकड़ा गया था और दोनों पक्षों में सुलह की बात भी हुई थी। हालांकि बाद में किशोर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के चाचा अख्तर ने बताया कि मुख्य आरोपी बबलू पटेल पहले गौ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसे शक था कि सोनू ने ही मुखबिरी कर उसे पकड़वाया था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

