यूपी के वाराणसी (Varanasi Breaking) से एक बड़ी खबर सामने आई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर उस वक़्त हड़कंप मच गया जब 15 बच्चों के बरामदगी की सूचना मिली। इस खबर से स्टेशन पर सनसनी फ़ैल गई।
Varanasi Breaking: ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, तीन लोग का एक गिरोह 15 बच्चों को लेकर जा रहा था। ये लोग बच्चों को ट्रेन से राजकोट ले जाने के फिराक में थे। इस मामले की जानकारी मिलटे ही तत्काल प्रभाव से आरपीएफ और जीआरपी के आलाधिकारी (Varanasi Breaking) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। टीम ने बच्चों को अपने सुपुर्द में लिया है और पकडे गए तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…

