Varanasi Breaking News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर आ रही है। यहां दिनदहाड़े दो बदमाशों ने घर के बरामदे में खेल रही ढाई साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की। लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। इस पर बदमाश घर में घुस गए। बच्ची और मां को चाकू के दम पर बंधक बना लिया। यह खबर शिवपुर स्थित विदिए कॉलोनी का है।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस (Varanasi Breaking News) ने घर को घेर लिया। पिता की बदमाशों से बात कराई। बदमाशों ने दोनों को छो़ड़ने के लिए 10 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने बदमाशों को झांसे में लेकर दरवाजा खुलवाया और पकड़ लिया। मां और बेटी सुरक्षित हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के निर्देश के क्रम में घर में घुसकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को सकुशल उनेक चंगुल से छुड़ा लिया है। बदमाशों को शिवपुर थाने ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनसे पूछ्ताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने बदली देश की ‘तस्वीर और तकदीर’, जानें राजीव गाँधी की कुछ अनकही-अनसुनी बातें..
Varanasi Breaking News : ये है घटना से जुडी पूरी जानकारी
घटना शिवपुर के चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी (Varanasi Breaking News) का है। जहाँ भैया लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह निर्माण निगम में सरकारी इंजीनियर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर में उनकी ढाई साल की बच्ची घर के बरामदे में खेल रही थी। तभी दो युवक वहां पर गमछा लपेटे हुए पैदल चलकर आए। वे बच्ची को उठाकर भागने लगे।
बच्ची को ले जाते लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों बदमाश पकड़े जाने के डर से बच्ची को लेकर घर में लेकर घुस गये। उस समय घर में सिर्फ इंजीनियर की पत्नी ही थी। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें बच्चे के साथ बंधक बना लिया। उसके बाद रिहा करने के लिए दस लाख रुपए की मांग करने लगे।

लोगों ने फौरन इसकी सूचना बच्चे के पिता और पुलिस (Varanasi Breaking News) को दी। सूचना मिलते ही शिवपुरी समेत कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे और उसकी मां को रिहा कराया। घटना की सूचना मिलने ही वहां पर एसीपी कैंट अतुल अनजान पहुंचे थे। उन्होंने भैया लाल का रिश्तेदार बनकर बदमाशों से बात की।
बदमाशों से कहा कि वे रुपए देने के लिए तैयार हैं। इतने देर में पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। एसीपी ने बदमाशों से कहा कि रुपए का इंतजाम हो गया है। वे मां और बच्ची को छोड़ दें और रकम ले जाए। बदमाशों ने जैसा ही घर का दरवाजा खोला। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।